लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना के तहत बने 72 फ्लैटों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। ये फ्लैट माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई कीमती जमीन पर बनाए गए हैं। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, “यह सिर्फ आवास आवंटन नहीं, बल्कि संदेश है—जो माफिया गरीबों की जमीन कब्जाते हैं, उनकी यही परिणति होगी।”

उन्होंने बताया कि जहाँ एक फ्लैट का मार्केट रेट करीब 1 करोड़ है, वहीं एलडीए ने इसे सिर्फ 10.70 लाख रुपये में उपलब्ध कराया है। सीएम ने माफिया समर्थकों को चेतावनी दी—“जो माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं, वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में माफिया की भाषा में ही जवाब दिया जाएगा।” डालीबाग स्थित इस योजना में 3 ब्लॉक्स में कुल 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए हैं, जिनके लिए 8,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था

