मुंबई में मोनोरेल हादसा: टेस्टिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, बड़ा हादसा टला 

मुंबई में मोनोरेल हादसा: टेस्टिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, बड़ा हादसा टला 

महाराष्ट्र के मुंबई में मोनोरेल की टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोनोरेल पटरी से उतरकर स्ट्रक्चर से टकरा गई, जिससे उसका आगे का हिस्सा हवा में लटक गया। घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई। हादसे के वक्त ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, सिर्फ दो क्रू मेंबर सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। एक मोटरमैन को हल्की चोट आई है। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन सिग्नलिंग टेस्टिंग से गुजर रही थी तभी तकनीकी खराबी के चलते यह दुर्घटना हुई। बता दें कि मुंबई की मोनोरेल पहले से ही 20 सितंबर से सेवा से बाहर है और तकनीकी खामियों के चलते बार-बार संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। MMRDA और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *