कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और कर्नाटक दोनों राज्यों में “वोट चोरी” पकड़ी गई है। राहुल ने दावा किया कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोटों की चोरी की गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिल रही थी, लेकिन नतीजे उलट गए। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट में भी कांग्रेस आगे थी, फिर भी नतीजे विपरीत आए। राहुल ने कहा कि यह मामला किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि कई राज्यों से वोट चोरी की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा, “मैं 101 फीसदी सच के साथ यह बात कह रहा हूं। लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और चुनावी प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं।”

