पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इमारत के बेसमेंट में जोरदार विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका कैफेटेरिया में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरी इमारत हिल गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्लामाबाद के महानिरीक्षक अली नासिर रिजवी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब तकनीशियन एयर कंडीशनिंग संयंत्र के पास काम कर रहे थे। सोशल

मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के परिसर में नुकसान साफ देखा जा सकता है। धमाके के बाद वकीलों और कर्मचारियों को तुरंत इमारत से बाहर निकाला गया। इधर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में रविवार को एक IED धमाके में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हाल के महीनों में इस क्षेत्र में आतंकी गतिविधियाँ बढ़ी हैं।

