कैमूर में प्रशांत किशोर का बयान: “राजद के लौटने से फिर बढ़ेगी रंगदारी”

कैमूर में प्रशांत किशोर का बयान: “राजद के लौटने से फिर बढ़ेगी रंगदारी”

कैमूर के मोहनिया में रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर ने विपक्ष और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पिछले 15 सालों में मोदी जी ने फैक्ट्री गुजरात में लगाई, और बिहार का बेटा मजदूरी करने वहीं चला गया। अगर मोदी के नाम पर वोट दोगे तो इसका पाप बिहारियों के सिर पर लगेगा।”

राजद पर हमला बोलते हुए किशोर ने कहा, “राजद अब बूढ़ा शेर है, इसके चक्कर में पड़ोगे तो फिर लौटेगा अपहरण, रंगदारी और मारपीट का दौर।” जन सुराज प्रमुख ने वादा किया कि 14 तारीख के बाद अगर उनकी व्यवस्था बनी तो हर बेरोजगार को 10 से 12 हजार रुपए का रोजगार मिलेगा। बिहार चुनाव के नजदीक आते ही प्रशांत किशोर लगातार जनसभाओं और वादों से जनता को आकर्षित करने में जुटे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *