जिया पानी ग्रिड कनेक्टिविटी पर समीक्षा, उपायुक्त ने दिए निर्देश

जिया पानी ग्रिड कनेक्टिविटी पर समीक्षा, उपायुक्त ने दिए निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिया पानी ग्रिड को दुमका-पाकुड़ ग्रिड टावर लाइन से जोड़ने में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने बिजली विभाग एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लाइन कनेक्टिविटी से संबंधित सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उपायुक्त ने कहा कि जिया पानी ग्रिड का दुमका पाकुड़ लाइन से जुड़ना जिले की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और स्थिर बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य की गति तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन स्थानों पर भूमि या तकनीकी अड़चनें हैं, वहाँ राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से समाधान निकालने को कहा।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *