बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में मकर संक्रांति (14 जनवरी) को ₹30,000 की राशि जमा की जाएगी। तेजस्वी ने किसानों के लिए भी कई घोषणाएं कीं — सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, धान पर ₹300 और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इसके अलावा PACS और व्यापार मंडलों के प्रमुखों को जनप्रतिनिधि का दर्जा और सम्मान राशि देने की घोषणा भी की गई। तेजस्वी ने

दावा किया कि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद 18 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। ये घोषणाएं पहले चरण की वोटिंग (6 नवंबर) से सिर्फ दो दिन पहले की गईं, जिससे बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ गई है।

