चार्ली किर्क की हत्या के बाद: उनकी पत्नी का बयान बना राजनीतिक चर्चा का विषय

चार्ली किर्क की हत्या के बाद: उनकी पत्नी का बयान बना राजनीतिक चर्चा का विषय

अमेरिका में दक्षिणपंथी हलकों में हलचल मचाने वाला एक बयान सामने आया है। टर्निंग पॉइंट USA के संस्थापक और दिवंगत एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क ने अपने पति की मौत के करीब दो महीने बाद एक बड़ा बयान दिया है। TPUSA के एक कार्यक्रम में एरिका ने उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस को अपने पति जैसा बताया। उन्होंने कहा, “कोई भी मेरे पति की जगह नहीं ले सकता, लेकिन जे.डी. में मुझे चार्ली की झलक दिखती है।” यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कार्यक्रम के दौरान एरिका और वेंस के गले मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। कई लोगों ने इसे “अनुचित” बताया तो कुछ ने इसे समर्थन और संवेदना का प्रतीक कहा। चार्ली किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। FBI इस मामले की जांच कर रही है। विवाद इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि हाल ही में जे.डी. वेंस ने अपनी पत्नी उषा को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनने के लिए प्रेरित करने का बयान दिया था। इस बयान पर मचे विवाद के बीच एरिका किर्क के बयान और वीडियो ने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *