सत्य सनातन संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत की अध्यक्षता में शनिवार देर रात नगर के हिरणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि तुलसी विवाह महोत्सव केवल एक रस्म नहीं, बल्कि सनातन धर्म की अटूट आस्था

का प्रतीक है। देवउठनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का मिलन समस्त पापों का नाश कर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। इस पर्व से हम समाज में धर्म, संस्कृति और पवित्रता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास करते हैं।मौके पर संस्था के अभिभावक सह संरक्षक विजय चंद चौधरी, सत्यम भगत, संतोष टिब्रीवाल, विशाल भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

