मुफ्फसिल थाना में टोटो व मोटरसाइकिल का वाहन जांच अभियान चलाया गया

मुफ्फसिल थाना में टोटो व मोटरसाइकिल का वाहन जांच अभियान चलाया गया


जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मुफस्सिल थाना मे अवैध टोटो,ऑटो परिवहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को बढ़ावा देने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिला अंतर्गत परिचालित होने वाले सभी ऑटो टोटो को अपने वहां से संबंधित सभी दस्तावेज पूर्ण करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने तथा (टोटो के लिए नीला एवं टैम्पो के लिए खाकी ) रंग का ड्रेस बनाने एवं वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ वाहन का परिवहन करने की आखिरी तिथि 31 अक्टूबर दी गई थी जिसकी अवधि कल पूर्ण हो गई है तथा 01 नवंबर 2025 से वाहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई करने के साथ दंड की राशि वसूल करने का प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान में कुल 25 से 30 वाहनों जिनमें से 07 टोटो बिना नम्बर, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं 12 मोटर साइकिल बिना हेलमेट अपने वाहनों का परिवहन करते पाये गये । आदेश एवं नियमो का उलंघन करने वाले सभी संबंधित वाहनों से दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 18,500 रूपये ऑनलाइन मशीन से जुर्माने की राशि वसूली की गई। साथ ही वाहनों के चालको को निदेश दिया गया की कल से समय बदल बदल कर अलग अलग थानो मे ऐसा वाहन जांच अभियान निरंतर चलेगा। वाहन जांच जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा के अन्य कर्मी एवं मुफ्फसिल थाना के पुलिस बल एवं अन्य उपलब्ध रहे l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *