दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। घटना थाना विहार क्षेत्र की एक फैक्ट्री में हुई, जहां स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन बनाए जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही फैक्ट्री से तेज लपटें और धुएं के घने गुबार उठने लगे, जो दूर से ही दिखाई दे रहे थे। राहत और बचाव

कार्य जारी है। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग की तीव्रता बहुत अधिक थी, जिसके कारण फैक्ट्री की छत का एक हिस्सा जलकर गिर गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

