आंध्र प्रदेश मंदिर भगदड़ पर PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को मदद का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश मंदिर भगदड़ पर PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को मदद का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा कसिबुग्गा इलाके के मंदिर परिसर में उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50,000 की मदद देने की घोषणा की है। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *