
दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में आज सुबह एक घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है। हाल ही में दिवाली की रात मोहन गार्डन इलाके में भी चार मंजिला इमारत में आग लगी थी, जिसमें सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

