
नालंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने नरेंद्र मोदी का 50 बार अपमान किया है। ट्रंप ने खुद कहा कि उन्होंने फोन कर मोदी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने को कहा और मोदी ने दो दिनों में इसे बंद कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री में इतना साहस नहीं है कि वो कह सकें — अमेरिका का राष्ट्रपति झूठ बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ट्रंप से मिलने से डर रहे हैं और छिपे बैठे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी में न दम है, न आत्मसम्मान। उन्होंने जनता से कहा कि ये चुनाव देश के स्वाभिमान और सच्चाई की लड़ाई है।

