डीएवी स्कूल में बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि | 

डीएवी स्कूल में बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि | 

डी ए वी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रार्थना सभा में बच्चों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल का जीवन सादगी का मिसाल था। वह आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री बने लेकिन तब भी उन्होंने अपने लिए सरकारी बंगला नहीं लिया। वादोली आंदोलन के सफल होने के बाद वहां की महिलाओं ने इन्हें सरदार की उपाधि प्रदान की।

मौके पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के मूल्यों को दर्शाया। बच्चों ने एकता में विविधता की भावना के अंतर्गत वृत चित्र एवं अलग अलग प्रांत के पोशाक में सजकर भारत की एकता और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया और सरदार जी के विरासत को आगे बढ़ाने का वचन दिया। बच्चों के इन गतिविधियों ने न केवल सरदार पटेल के भारत की एकता में योगदान को उजागर किया बल्कि राष्ट्रीय एकता के महत्व पर भी जोर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *