ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न (Amazon) ने अपने 14,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की नौकरी एक झटके में समाप्त कर दी है। कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने सभी प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के ज़रिए टर्मिनेशन लेटर भेजा। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल भेजे जाने के तुरंत बाद कर्मचारियों के सभी सिस्टम और ऑफिस एक्सेस बंद कर दिए गए। जो लोग उस समय ऑफिस में मौजूद थे, उन्हें सिक्योरिटी टीम की मदद से बाहर निकाला गया। गैलेटी ने अपने मेल में लिखा कि कंपनी यह कदम संगठनात्मक बदलाव और AI-आधारित

ऑटोमेशन बढ़ाने की रणनीति के तहत उठा रही है। हालांकि, प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों की पूरी सैलरी, सेवरेंस पैकेज, और नई नौकरी खोजने में सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। इस कदम को लेकर अमेज़न की आलोचना भी हो रही है, क्योंकि हाल ही में कंपनी ने AI और रोबोटिक्स पर निवेश बढ़ाने की घोषणा की थी

