
लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने ‘मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन’ की विशेष राज्य स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। बैठक में मुस्लिम समुदाय से जुड़ाव मजबूत करने और बसपा की सामाजिक एकता की नीति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मायावती ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

