दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश ‘चिकना’ गोवा से गिरफ्तार

दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश ‘चिकना’ गोवा से गिरफ्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश ‘चिकना’ को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गोवा से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दानिश भारत में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा है और दाऊद के लिए ड्रग ऑपरेशन को मैनेज करता था। यह गिरफ्तारी NCB मुंबई की टीम ने की है। दानिश को इससे पहले दिसंबर 2024 में भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। वह मुंबई के डोंगरी इलाके से दाऊद के नेटवर्क के जरिए ड्रग्स कारोबार चलाता था। दानिश पर पहले भी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। साल 2021 में NCB ने उसके पास से 200 ग्राम हशीश बरामद की थी और ड्रग लैब जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला से पूछताछ के बाद दानिश चिकना का कनेक्शन दाऊद गैंग से जुड़ा पाया गया था। NCB फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *