आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अक्टूबर (गुरुवार) को नवी मुंबई के Dr. D. Y. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। हालांकि, इस अहम मैच पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई में उस दिन बारिश होने की संभावना है, जिससे मैच रद्द

होने की आशंका बढ़ गई है। इसी मैदान पर टूर्नामेंट के दौरान पहले भी कई मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बारिश की वजह से क्रिकेट फैंस को निराशा झेलनी पड़ सकती है।

