जिले के 250 लाभुकों का अबुआ आवास योजना के तहत हुआ गृह प्रवेश

जिले के 250 लाभुकों का अबुआ आवास योजना के तहत हुआ गृह प्रवेश


जिले के सभी प्रखंडों में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के कुल 250 लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, मुखिया एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे। लाभुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से उनके पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना को जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन कमरों वाले पक्के मकान के साथ शौचालय एवं नल से जल योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवास निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिया।सभी प्रखंडों में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि गण, प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने लाभुकों को गृह प्रवेश कराया एवं उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान कर सम्मानित किया।अबुआ आवास पाकर लाभुकों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *