क्रशर खदान में विस्फोट और तोड़फोड़, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

क्रशर खदान में विस्फोट और तोड़फोड़, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी


जिले के हिरणपुर प्रखंड के बेलपहाड़ी में स्थित क्रशर खदान में हुई विस्फोट एवं तोड़फोड़ करने के मामले में दोनों पक्षों ने हिरणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदक मनोहर यादव, पिता धीरेन यादव, ग्राम बेलपहारी थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ के लिखित आवेदन के आधार पर खदान मालिक अजहर इस्लाम और उनके सहयोगी द्वारा ग्राम बेलपहाड़ी के महिलाओं के साथ एवं ग्रामीण के साथ मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में हिरणपुर थाना कांड संख्या 105/ 25 अंकित किया गया है, वहीं दूसरी ओर आवेदक आपि शेख, पिता रफीकुल शेख ग्राम भवानीपुर थाना पाकुड़ (मु०) जिला पाकुड़ के टंकीत आवेदन के आधार पर बेलपहारी गांव के 16 नामजद एवं 10 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडा से लैस होकर क्रेशर में आकर रंगदारी मांगने एवं कर्मियों को मारपीट करने क्रेशर में लगे मशीन डीजे मशीन को तोड़फोड़ करने के आरोप में हिरणपुर थाना कांड संख्या 106/25 अंकित किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *