उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण


लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने शहर के कालीभषान, टीनबंग्ला तथा साधु पोखर एवं रामसागर पोखर छठ घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने वहाँ की वस्तुस्थिति एवं साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के अवसर पर घाटों की स्वच्छता एवं सुविधा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा दृष्टिकोण से गोताखोर टीमों को घाटों पर रहने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी छठ घाटों का लगातार भ्रमण करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने साफ सफाई, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, लाइटिंग एवं विद्युत कनेक्शन की स्थिति की भी बारीकी से जाँच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *