
लोक आस्था के महापर्व छठ व्रतियों के सच्चे सेवक। जी हां पश्चिम बंगाल के के आसनसोल में कल्ला स्थित प्रभु छठ घाट पर पिछले 48 वर्षों से ली क्लब छठ व्रतियों की सेवा में अग्रणी रही है जिसमें मौजूदा सचिव कृष्णा प्रसाद, जो कि शहर के जाने माने उद्योगपति और समाजसेवी हैं सनातन धर्म के प्रति इनकी भावना का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी अनुष्ठान में ये करोड़ों रुपए खर्च करने में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं। पिछले वर्ष ही लगभग 2500 लोगो को बस के द्वारा महाकुंभ में स्नान, वो भी निःशुल्क ले जाने से लेकर सुरक्षित घर तक लाने में न सिर्फ अपना तन मन और धन झोंक दिया बल्कि सब कुछ समर्पित कर दिया। इस बार भी छठ व्रतियों के लिए पूजन, अर्घ्य,सूप ,वस्त्र आदि हज़ारों व्रतियों को वितरण करने के साथ साथ प्रभु छठ घाट पर साफ सफाई व्रतियों की सुविधा के लिए तरह तरह के कैंप,ड्रेसिंग रूम,फर्स्ट ऐड,फल प्रसाद वितरण, के साथ साथ अन्य व्यवस्था भी अपने तरफ से कर रखी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मीडिया में ये बात पहुंचाना भी नहीं चाहते हैं सुनिए क्या कह रहे हैं कृष्णा प्रसाद। सहयोगी राहुल श्रीवास्तव के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट आसनसोल से।

