पटना के ख्यातिप्राप्त शिक्षक खान सर ने बिहार में अपना नया हॉस्पिटल खोला है, जहाँ वे गरीबों का मुफ्त इलाज करेंगे। इस हॉस्पिटल में जर्मनी से लाए गए अत्याधुनिक मशीन और उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सके। खान सर ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।

उनकी इस पहल को स्थानीय लोगों और समाज ने दिल से सराहा है। खान सर की मानवता और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखकर लोगों ने उन्हें सैल्यूट किया और इस कदम को प्रेरणादायक बताया।

