कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर पंचायत के छठ घाट का मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडे ने निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया. भगवानपुर पंचायत के मुखिया की अगुवाई में ग्रामीणों ने छठ घाट में सफाई अभियान चलाते हुए घाटों की साफ-सफाई की. ग्रामीणों के साथ मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडे ने भी हाथ में झाड़ू फरसे लेकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया. जिसको लेकर मुखिया ने बताया कि महापर्व छठ को देखते हुए छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा हो, इसको लेकर भगवानपुर पंचायत के भगवानपुर गांव का छठ घाट में ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई अभियान चलाया गया. ग्रामीण हाथ में झाड़ू लेकर घाटों की सफाई करते हुए स्वच्छता का

प्रण लिया. सफाई अभियान के दौरान मुखिया ने बताया कि अधिकांश छठ घाटों में पक्की छठ घाट का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा. जल्द ही सभी छठ घाटों में पक्की छठ घाट का पुर्ण निर्माण कार्य कराया जायेगा. मुखिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनायें. मुखिया के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

