
अयोध्या में राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का यह आयोजन प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह भव्य होगा और इसे मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने का प्रतीक माना जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत होंगे। कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी तरह से जारी हैं।

