लखनऊ: अलीगंज के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग l 

लखनऊ: अलीगंज के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग l 

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-के स्थित उस्मानपुर मोहल्ले में एक तीन मंजिला अवैध गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख इलाके में अफरातफरी मच गई। पड़ोस के होस्टल में फंसी 15 लड़कियों को दमकल की 10 गाड़ियों और अलग-अलग टीमों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस दौरान गोदाम में मौजूद एक मजदूर झुलस गया, जबकि आग पर काबू पाने के दौरान दो बार छज्जा गिरने से पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *