थाईलैंड की राजमाता सिरिकिट का 93 वर्ष की उम्र में शुक्रवार देर रात बैंकॉक के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजमाता सिरिकिट ने युद्ध के बाद के समय में थाई राजशाही में ग्लैमर, गरिमा और आधुनिकता का नया अध्याय जोड़ा। सिरिकिट 2012 में स्ट्रोक के बाद से सार्वजनिक जीवन से दूर थीं और 17 अक्टूबर 2025 को ब्लड इंफेक्शन के

कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी। राजपरिवार और राजकर्मचारियों के लिए एक वर्ष का शोककाल घोषित किया गया है।

