केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में विधायकों के लिए बनाए गए नए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। 325 करोड़ रुपये की लागत से बने इस परिसर में 12 टावरों में कुल 216 तीन बेडरूम वाले फ्लैट हैं। इन अपार्टमेंट्स में जिम, स्विमिंग पूल, कैंटीन, बगीचा, इनडोर स्पोर्ट्स और डिस्पेंसरी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। शाह ने कहा कि यह परिसर विधायकों को बेहतर कार्य वातावरण और सुविधा प्रदान करेगा। इसी दौरान अमित शाह ने अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में 805 करोड़

रुपये की लागत से बनने वाली 6-लेन सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखी। यह सड़क अहमदाबाद-मालिया मार्ग पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।

