
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर NDA सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार विकास के बजाय पिछड़ गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आज भी बेरोजगारी, गरीबी, पलायन और महंगाई चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में न तो उद्योग हैं, न आईटी हब, न ही पढ़ाई, दवाई और कमाई की व्यवस्था है। सिंचाई की स्थिति खराब है और प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं, यहां तक कि सरेआम गोलियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने बिहार को विकास से वंचित कर दिया है और अब समय है कि जनता बदलाव का फैसला ले।

