महागठबंधन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। सीएम फेस घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के सामने अपना विजन रखा और कहा कि वे “नया बिहार, विकसित बिहार” बनाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर भ्रष्टाचार और अपराध पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, “अगर तेजस्वी की परछाई भी गलत काम करेगी तो उसे भी सज़ा मिलेगी।

” तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 20 साल की NDA सरकार ने बिहार को बदहाली की ओर धकेला है। उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित न करने पर भी भाजपा पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन जनता को बेहतर शिक्षा, रोज़गार और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

