अफगानिस्तान में आया 3.7 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में आया 3.7 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार सुबह राजधानी काबुल और आसपास के इलाकों में यह झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:09 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 80 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके हल्के थे लेकिन कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हाल के दिनों में अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *