बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र महागठबंधन ने अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, घोषणा पत्र पर सभी घटक दलों के

बीच सहमति बन चुकी है। यह घोषणा पत्र 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव की मौजूदगी में जारी किया जा सकता है। इसमें युवाओं, किसानों और रोजगार के मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना है।

