पटना के होटल मौर्य में आज सुबह 11 बजे महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। होटल में तैयार स्टेज पर केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग और फ्रेंडली फाइट वाली सीटों पर भी फैसला सार्वजनिक किया जाएगा। महागठबंधन में अब तक सीएम फेस और सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी, लेकिन अब सभी दलों के बीच सहमति बन गई है। पहले कांग्रेस तेजस्वी को सीएम फेस मानने

में हिचकिचा रही थी, मगर अब पार्टी ने भी हामी भर दी है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि महागठबंधन आगामी चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा। वहीं एनडीए की ओर से भले नीतीश कुमार को सीएम फेस बताया जा रहा है, लेकिन अमित शाह के हालिया बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।

