जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष साने ताकाइची को मंगलवार, 21 अक्टूबर को संसद ने प्रधानमंत्री चुन लिया। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। साने ताकाइची अति दक्षिणपंथी मानी जाती हैं और वे शिगेरु इशिबा की जगह प्रधानमंत्री बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि वह भारत-जापान रणनीतिक

साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा जापान के प्रधान मंत्री के रूप में आपके चुनाव पर हार्दिक बधाई। हमारे गहरे संबंध पूरे हिंद-प्रशांत और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

