मशहूर कलाकार गोवर्धन असरानी का सोमवार, 20 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 84 साल के थे। असरानी पिछले चार दिनों से मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार दोपहर लगभग 3 से 3.30 बजे के बीच उनका निधन हुआ। असरानी का जन्म 1941 में जयपुर में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज़

शास्त्री नगर श्मशान भूमि में संपन्न हुआ, जिसमें उनके परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। बॉलीवुड में असरानी को कॉमिक टाइमिंग और मज़ेदार किरदारों के लिए जाना जाता था।उनका नाम ‘असरानी’ के रूप में मशहूर हुआ और उन्होंने फिल्मों और टीवी में दर्शकों का दिल जीता। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

