दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की हवा ‘ज़हर’ बन चुकी है और शहर एक बार फिर ‘गैस चैंबर’ में बदल गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का AQI 531 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, नरेला इलाके में स्थिति और भी खराब रही, जहां AQI 551 तक

पहुंच गया। शहर के 38 निगरानी केंद्रों में से 34 में प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और सांस, आंखों व हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती है।

