पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, नई दिल्ली में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें गृह मंत्री और अब रक्षा मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा से जुड़े दोनों ही मोर्चों — पुलिस और सेना — को करीब से देखने का अवसर मिला है। राजनाथ सिंह ने कहा, “दुश्मन कोई भी हो, चाहे वह सीमा पार से आए या हमारे बीच छिपा हो, भारत की सुरक्षा के लिए खड़ा व्यक्ति एक ही भावना से प्रेरित होता है।” उन्होंने आगे कहा कि भले ही सेना और पुलिस के मंच अलग-अलग हों, लेकिन दोनों का मिशन एक ही है — राष्ट्रीय सुरक्षा।

