एल.जे.पी.आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा हाई कोर्ट बिहार के अधिवक्ता अशरफ अंसारी को एल.जे.पी.आर का प्रदेश कार्यकारी का अध्यक्ष मनोनीत करने पर पूरे बिहार के अल्पसंख्यकों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर कैमूर में आपस में खुशी में मिठाई बाटकर खुशियां जाहिर की गई और NDA को बहुत-बहुत बधाई दी गई कि किसी भी पार्टी ने इतने बड़े पोस्ट पर किसी अल्पसंख्यक को नहीं रखा था। उनके पिताजी ने भी अल्पसंख्यक को मुख्यमंत्री बनाने के लिए गठबंधन तोड़ दिया था इसी खुशी के मारे आज भभुआ कैमूर में आपसी मोहब्बत से एनडीए को मजबूत करने के लिए रमजान अंसारी के अध्यक्षता में सभा की गई। जिसमें मोहम्मद शाहरुख वार्ड पार्षद भभुआ, अलीमुद्दीन

खान वार्ड पार्षद भभुआ सुहैल अंसारी सदर तंजीम अध्यक्ष भभुआ प्रखंड, अली हुसैन अंसारी तंजीम प्रखंड अध्यक्ष भगवानपुर, जावेद खान अल्पसंख्यक नेता भभुआ, तारूफ अंसारी अल्पसंख्यक नेता भभुआ, आरिफ अनवर अधिवक्ता भभुआ, मोहम्मद इकराम अली भभुआ, असलम अंसारी भभुआ , इम्तियाज अंसारी, नौशेर अली मुन्ना शाह, आलम अंसारी, असलम राइन इरशाद खान, बबलू राइन, अरशद रही, उत्सव मिश्रा सावन कुमार सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

