रोहतास जिले में उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी, अनीता चौधरी और मुरारी गौतम ने भरा पर्चा

रोहतास जिले में उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी, अनीता चौधरी और मुरारी गौतम ने भरा पर्चा


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सासाराम से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा और नोखा से पूर्व मंत्री अनीता चौधरी नेतथा करगहर विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक वशिष्ठ और चेनारी से लोजपा आर से मुरारी प्रसाद गौतम ने किया नामांकन रोहतास। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत नामांकन के छठवें दिन शनिवार को रोहतास जिले में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई प्रमुख उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने सासाराम विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में अनुमंडल कार्यालय सासाराम स्थित नामांकन केंद्र पर नामांकन दाखिल किया। वहीं, बसपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अशोक कुमार ने भी सासाराम सीट से नामांकन पर्चा भरा। उधर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नोखा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अनीता चौधरी ने डीडीसी कार्यालय में बने नामांकन केंद्र पर पर्चा दाखिल किया। इसी क्रम में एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री मुरारी गौतम ने चेनारी सुरक्षित सीट से नामांकन करने के लिए समर्थको के साथ निकले है। वे कलेक्ट्रेट के एडीएम कार्यालय में बने नामांकन केंद्र पर पहुंचकर नॉमिनेशन पर्चा दाखिल करेंगे। रोहतास जिले में नामांकन के साथ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख दलों के नेता और समर्थक ढोल-नगाड़े के साथ नामांकन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वही करगहर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह ने नामांकन के लिए पहुंचे सासाराम !

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *