राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके शपथपत्र के अनुसार, तेजस्वी यादव के पास कुल 8.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें उनकी चल संपत्ति 6.12 करोड़ और अचल संपत्ति 1.88 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी राजश्री उर्फ रैचेल आयरिस गोडिन्हो के पास 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तेजस्वी यादव और उनके परिवार के पास कुल 200 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है। तेजस्वी के नाम कई बैंक खाते हैं,

जिन पर 55.55 लाख रुपये का कर्ज दर्ज है। उनके नाम 1.35 करोड़ रुपये के सरकारी बकाया भी हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास कोई कर्ज या बकाया नहीं है। राघोपुर सीट पर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। तेजस्वी यादव इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगे।

