भारत-ब्राजील मिलकर करेंगे रक्षा औद्योगिक और सैन्य सहयोग का विस्तार |

भारत-ब्राजील मिलकर करेंगे रक्षा औद्योगिक और सैन्य सहयोग का विस्तार |

नई दिल्ली में भारत और ब्राजील के बीच रक्षा सहयोग पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन और रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो से मुलाकात की। बैठक में सैन्य सहयोग, रक्षा औद्योगिक सहयोग और उपकरणों के सह-विकास पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भारत ने ब्राजील को स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम आकाश की आपूर्ति का प्रस्ताव रखा।

आकाश एक मध्यम दूरी का सतह-से-हवा मिसाइल सिस्टम है, जिसे दुश्मन विमानों, मिसाइलों, ड्रोन और यूएवी से सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है। इसे भारतीय वायुसेना और सेना में तैनात किया गया है। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को विस्तार देने और साझा सुरक्षा लक्ष्यों के लिए नवाचार और विनिर्माण में मिलकर काम करने पर जोर दिया। इससे भारत-ब्राजील के बीच रक्षा संबंध मजबूत होने की संभावना बढ़ गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *