खनन निरीक्षक का पाकुड़िया अंचल में औचक निरीक्षण | 

खनन निरीक्षक का पाकुड़िया अंचल में औचक निरीक्षण | 

उपायुक्त के निर्देशानुसार खनन निरीक्षक सुबोध सिंह एवं खनन निरीक्षक नवीन कुजूर के द्वारा पाकुड़िया अंचल स्थित गणपुरा, बेनाकुड़ा खनन चेकपोस्टों एवं पाकुड़िया थाना स्थित चेकपोस्ट, राधानगर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वाहनों की आवाजाही, चालान की वैधता, परिवहन अनुमति पत्र, रॉयल्टी स्लिप एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई। साथ ही उपस्थित कर्मियों को खनिज परिवहन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा बिना वैध कागजात के किसी भी वाहन को नहीं गुजरने देने का निर्देश दिया गया।खनन निरीक्षक ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्टों पर आवश्यक अभिलेखों के संधारण, निगरानी रजिस्टर के अद्यतन एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इसके अलावा खनन निरीक्षक ने बताया कि एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की अवधि 15 अक्टूबर को समाप्त हो गई है, जिसके आलोक में खनन एवं परिवहन कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा एवं जांच की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *