बड़ौद नगर परिषद में हंगामा, पार्षदों ने भ्रष्टाचार के विरोध में दिए इस्तीफे | 

बड़ौद नगर परिषद में हंगामा, पार्षदों ने भ्रष्टाचार के विरोध में दिए इस्तीफे | 

आगर मालवा जिले की बड़ौद नगर परिषद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के पार्षदों ने अपनी ही पार्टी की नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ पर भ्रष्टाचार और कामकाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए।

पार्षदों का कहना है कि वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, शिकायतों की जांच नहीं हो रही और न ही किसी तरह की पारदर्शिता बरती जा रही है। उनका आरोप है कि संगठन को कई बार स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, भाजपा पार्षदों के इस विरोध में कांग्रेस पार्षद भी शामिल हो गए, जिससे नगर परिषद में सियासी माहौल और गरम हो गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *