बिहार में आदर्श आचार संहिता के बीच कैमूर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जहां भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई,आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को भभुआ के एकता चौक पर रखकर सड़क को जाम कर दिया, और हत्यारे को फांसी की सजा की मांग करने लगे, वहीं सूचना पर भभुआ एसडीपीओ एवं थानाप्रभारी सहित भारी मात्रा में पुलिस पहुंच गई, और लोगों को समझाने में जुट गई। मृतक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड नंबर 15 निवासी स्वर्गीय बसंत मल्लाह के 30 वर्षीय पुत्र रामलाल मल्लाह बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि रामलाल मल्लाह हम लोग वार्ड नंबर 14 में बैठे हुए थे तभी भभुआ का ही रहने वाला शेरू पीछे से जाकर गोली मार दिया और हाथ में कट्टा लेकर भागने लगा हमलोग पकड़ने की कोशिश किए लेकिन कट्टा दिखाकर मारने की धमकी दिया जिसके बाद हमलोग भी जान बचाकर

भागे। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश दिखा, वीडियो में लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने कहा कि भभुआ वार्ड नंबर 15 का रहने वाला रामलाल को शेरू नाम के व्यक्ति ने गोली मार दी हम लोग आए तब तक इनका डेथ हो चुका था अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,लोगों में आक्रोश है कि इलाज वगैरह में देरी हुई है,पब्लिक प्लेस है जाम किया है हटाने का प्रयास किया जा रहा है, अब सवाल यह उठता है कि इस समय जिला प्रशासन के द्वारा हर जगह हर चौंक चौराहों पर पुलिस बल तैनात है उसके बाद भी अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद कट्टा को लहराते भाग गया, खैर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

