दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा बोकारो जिला द्वारा बोकारो विधानसभा सम्मेलन का आयोजन चास स्थित दीपांजलि पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशआनंद गोस्वामी और धनबाद लोकसभा के सांसद श्री ढुलू महतो उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी साझा की गई। विशेष रूप से भारत की रक्षा, महिला उद्यमिता, फार्मा और बायोटिक

उद्योग, स्वच्छ हरित और नवीकरणीय ऊर्जा, तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की प्रगति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि “हर घर स्वदेशी” अभियान के तहत दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर भारत को और विकसित बनाया जा सकता है। भाजपा बोकारो ने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।

