राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक निजी बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे और आग इतनी तेज थी कि उन्हें बाहर निकलने का समय नहीं मिल सका। इस हादसे में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस घटना को पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत

कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी हादसे पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटना स्थल पर सीएम भी मौजूद रहे

