राजस्थान के जैसलमेर से दर्दनाक खबर। यहां एक चलती बस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फायर ऑफिसर ने बताया कि इस घटना में 10 से 12 लोगों के मृत होने की आशंका है। आग बस के चलते शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। यात्रियों के चेहरे और हाथ-पैर बुरी तरह

झुलस गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे की वजह और हताहतों की संख्या का पता चल रहा है। प्रशासन और बचाव दल पूरी तरह से कार्य में जुटे हैं

