धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के खोदोवली बस्ती में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद महोदय ने मंदिर में माथा टेककर कलश यात्रा में भाग लिया और बस्ती भ्रमण के दौरान इस यात्रा को खोदो नदी के तट तक पहुँचाया। वहाँ यज्ञ आचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरण किया गया। इस मौके पर सांसद महोदय ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और

खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ समिति ने उन्हें पट्टा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सांसद महोदय ने कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाओं, कुंवारी कन्याओं और भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के यज्ञ-अनुष्ठान से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे लोगों में सद्गुण और भक्ति भाव की वृद्धि होती है।

