
जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के थानापाड़ा मोहल्ला में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका की शादी 2021 में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

